Sun. Apr 12th, 2026

अल्मोड़ा जिले में 60000 झंडों का करेंगे वितरण

logo

समाचार इंडिया/अल्मोड़ा। 

अल्मोड़ा के भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष रवि रौतेला ने बताया कि आजादी से अमृत महोत्सव के ऐतिहासिक अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जनपद अल्मोड़ा के कार्यकर्ता एवं विधायक, सांसद जनप्रतिनिधियों के सहयोग से अल्मोड़ा जिले में 60000 झंडों का वितरण करेंगे उन्होंने कहा कि आजादी का 75 वर्ष एक ऐतिहासिक अवसर है जिसमें हमें कार्य करने का शुभ अवसर प्रदान हो रहा है और उससे भी बड़ा और महत्वपूर्ण विषय यह है कि इस समय देश का नेतृत्व एक ऐसे नेता नरेन्द्र मोदी कर रहे हैं जो राष्ट्र प्रथम की भावनाओं को लेकर कार्य करते हैं आज देश निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है और आजादी का 75 वाँ वर्ष मनाना हर देशवासियों के लिए गौरव का पल है आज हम उन सब आजादी के वीरों को नमन करते हैं जिन्होंने अपना सर्वस्व बलिदान कर देश की आजादी की लड़ाई लड़ी इस तिरंगे की आन बान शान के लिए अपनी जान की भी परवाह नहीं थी और अपना सर्वोच्च बलिदान देकर देश को आजादी दिला गए आज भी इस तिरंगे की आन बान शान के लिए बॉर्डर पर हमारे वीर जवान लगातार दिन रात खड़े रहते हैं और अपनी जान की बाजी की परवाह किए बिना दुश्मनों को मुंहतोड़ जवाब देते हैं इसलिए हम सब का कर्तव्य है कि हम इस ऐतिहासिक अवसर पर अपने अपने घरों पर तिरंगे को लहराए और उन सब वीर जवानों के लिए कृतज्ञता प्रकट करें जिन्होंने अपने घर परिवार से ज्यादा इस देश को माना है भारतीय जनता पार्टी के हर कार्यकर्ता का फर्ज होता है कि हम हर उस व्यक्ति तक पहुंचने का प्रयास करें जो अपने को आज भी पिछली पंक्ति का मानता है उन्होंने कहा कि आज मोदी सरकार ने तिरंगे को फहराने को लेकर कई रियायतें दी हैं जिससे आम आदमी बड़ी आसानी से ध्वजारोहण कर सकता है उन्होंने कहा कि 13 से 15 अगस्त तक हर घर में झंडा फहरे इसके लिए भारतीय जनता पार्टी के जिला, मण्डल, शक्तिकेंद एवं बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता को पूर्ण मनोयोग से कार्य करना होगा जिससे हर घर तिरंगा अभियान सफल हो सके उन्होंने कहा कि इन तिरंगों का मूल्य बेहद कम रखा गया है कि हर कोई इसे खरीद कर अपने घरों में लगा सकता है आज हर व्यक्ति को यह जानने का अधिकार है की 9 साल की कानूनी लड़ाई के बाद नवीन जिंदल के प्रयासों से 2002 में देश के हर नागरिक को झंडा फहराने का अधिकार प्राप्त हुआ इससे पूर्व सरकारी कार्यालय व शिक्षण संस्थानों में ही झंडा फहराने की अनुमति थी आज पिंगली वैंकेया जी को भी याद करने का समय है जिन्होंने इस तिरंगे झंडे को डिजाइन किया और मोदी सरकार ऐसे तमाम लोगों को याद कर रही है और उन्हें सम्मानित कर रही है जिन्होंने किसी ना किसी रूप में देश के लिए अपने को बलिदान किया उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर हर घर तिरंगा अभियान के लिए जिला स्तर पर संयोजक एवं सहसंयोजक की टोली का गठन किया गया है जो इस कार्यक्रम को पूरे जिले में संचालित करेंगे, और इसी प्रकार जनपद के सभी 23 मंडलो में संयोजक एवं सहसंयोजक का गठन एवं शक्तिकेंद्र व जिले के सभी 911 बूथों पर भी कार्यक्रम संयोजक व सहसंयोजक इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु बनाए गए हैं , इस कार्यक्रम के लिए जिले में जिलामहामंत्री प्रेम शर्मा को संयोजक व उनके सहयोगी के रुप में कार्यकेताओं को जिम्मेदारी दी गई है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *