Sun. Aug 2nd, 2026

गुलदार ने ली बुजुर्ग महिला की जान

समाचार इंडिया/बागेश्वर।

काफलीगैर तहसील के असों गांव में गुलदार ने बुजुर्ग महिला को निवाला बना लिया। गुलदार की धमक से ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। सूचना पर प्रशासन  और वन विभाग की टीम गांव पहुंची। आक्रोशित ग्रामीणों ने गुलदार को पकड़ने के लिए जल्द से जल्द गांव के साथ ही आसपास के क्षेत्रों में पिंजरा लगाने  की मांग की है। जानकारी के अनुसार ग्राम असों की गांउली देवी(84) पत्नी धन सिंह आज सुबह पांच बजे के करीब शौच के लिए गई थी, लेकिन लौट कर नहीं आई। बुजुर्ग की देखभाल कर रहे उनका भतीजा जब चाय लेकर कमरे में गया तो वहां वह नहीं थी। उसने बाहर आकर महिला को आवाज दी, लेकिन कोई उत्तर नहीं मिला। उसके बाद जैसे ही वह आंगन की तरफ बढ़ा तो वहां  खून बिखरा हुआ  मिला। इसके बाद उसने मामले की जानकारी प्रधान के साथ सभी ग्रामीणों को दी। उसके बाद   खोजबीन शुरू की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *