Sat. Sep 21st, 2024

भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष बने महेंद्र भट्ट

समाचार इंडिया/देहरादून।

बद्रीनाथ से पूर्व विधायक और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के भी करीबी भाजपा के दो बार के विधायक महेंद्र भट्ट भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए हैं। वह मदन कौशिक की जगह लेंगे।पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने इसकी घोषणा करते हुए नियुक्ति पत्र जारी कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार कौशिक ने विगत रात को ही पड़ से इस्तीफा दे दिया था। दो दिन पहले ही भट्ट दिल्ली में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिले थे। इसके बाद सोशल मीडिया पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के बदले जाने को लेकर चर्चाए हो रही थी। बताया जा रहा है कि जल्द ही संगठन में भी कई बदलाव होंगे । 50 वर्षीय भाजपा के पूर्व विधायक महेन्द्र भट्ट आरएसएस में मजबूत पकड़ रखने वाले  वरिष्ठ नेताओं में गिने जाते हैं। विगत चुनाव में वह कांग्रेस के राजेन्द्र भंडारी से चुनाव हार गए थे। महेंद्र भट्ट दो बार के बद्रीनाथ से विधायक रह चुके हैं । भाजपा हाईकमान ने गढ़वाल और कुमाऊं का जातीय और क्षेत्रीय समीकरण को देखते हुए महेंद्र भट्ट को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *