Sat. Sep 21st, 2024

दिल्‍ली में मंकीपॉक्‍स ने दी दस्तक

logo

समाचार इंडिया/दिल्‍ली। 
दिल्ली में मंकीपॉक्‍स (Monkeypox) ने दस्‍तक दे दी है। दिल्‍ली में मंकीपॉक्‍स के पहले मामले की पुष्‍ट‍ि हुई है। संक्रमित व्यक्ति का कोई भी विदेश यात्रा का इतिहास नहीं बताया जा रहा है। पश्चिमी दिल्ली का 31 वर्षीय ने कभी विदेश यात्रा नहीं की थी। ये वायरस बेहद खतरनाक बताया जा रहा है। क्योंकि अभी इसका इलाज नहीं है।मरीज को लोकनायक अस्पताल (Lok Nayak Hospital) भर्ती कराया गया है। दो दिन पहले ही इस मरीज का सैंपल जांच के लिए एनआइवी पुणे भेजा गया था, जिसकी रिपोर्ट पाजिटिव आई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने पुष्टि की है कि मरीज 31 वर्षीय व्यक्ति है जिसने कोई विदेश यात्रा नहीं की है। इस मरीज को बुखार और त्वचा के घावों के साथ अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मरीज का उपचार दिल्ली के मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज में किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *