Sat. Sep 21st, 2024

सावन के पहले दिन महादेव मंदिर में भक्तों ने किया जलाभिषेक

देहरादून/कोटद्वार/ सतपुली।

सावन के पहले सोमवार को जलाभिषेक के लिए भक्तों का रेला उमड़ा रहा। देहरादून के टपकेश्वर, पृथ्वी नारायण मंदिर के साथ ही अन्य सभी मंदिरों में सुबह से ही जलाभिषेक के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। बालावाला के आनन्दनगर स्थित ज्वालपा मन्दिर में भक्तों ने शिवालय पर जलाभिषेक किया। सतपुली के दनगलेश्वर महादेव मंदिर में भक्तों ने जलाभिषेक किया। वही एकेश्वर के प्रसिद्ध सिद्धपीठ एकेश्वर महादेव मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहा। भक्तों ने एकेश्वर महादेव की पूजा अर्चना कर शिवलिंग पर जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक किया। वही कोटद्वार में सावन के पहले सोमवार को शिवभक्तों की शिवालयों में भीड़ उमड़ी। कोटद्वार के प्रसिद्ध सिद्धबली मंदिर ,देवी मंदिर व आसपास के तमाम छोटे बड़े शिवालयों में शिव भक्तों का तांता दिन भर लगा रहा। शिव भक्त भोले के नारों के साथ मंदिरों में पूजा अर्चना करते नजर आए। कोई शिवलिंग की पूजा दूध दही से नहला कर कर रहा था तो कोई बेलपत्र धतूरा फल वह भांग के पत्तों से शिव को मनाने का प्रयास कर रहा था। सोमवार के दिन शिव भी मस्त होकर अपने भक्तों का प्रसाद ले रहे थे। सावन के पहले सोमवार में कोटद्वार में अच्छी खासी बारिश ने लोगों का मन भी मस्त कर दिया ।लोगों ने इसे शिव का प्रसाद मानकर ग्रहण किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *