Sat. Sep 21st, 2024

प्रदेश में सफर करना हुआ महंगा, किराये में हुई बढ़ोतरी

logo

समाचार इंडिया/देहरादून।

प्रदेश की जनता के लिए अब आवाजाही और महंगी हो गई है। वाहनों का किराया व माल भाड़ा बढ़ाए बढ़ा दिया गया है। प्रदेश में औसत रूप से 12 प्रतिशत किराए की वृद्धि की गई।  इसके पहले 2020 में  भी किराया में वृद्धि की गई थी बस और टैक्सी के किराए में करीब 22 प्रतिशत और चार धाम यात्रा मार्ग पर चलने वाली बसों के किराए में 27प्रतिशत की वृद्धि की गई है। दोपहिया और तिपहिया वाहन के किराये में 15 से 18 प्रतिशत की  बढ़ोतरी की गई है। रिक्शा किराए पर चलने वाले दोपहिया वाहन और एंबुलेंस के लिए पहली बार किराए की दरों को निर्धारित किया गया है। नगर निगम व नगर पालिका क्षेत्र में चलने वाले साधारण बसों का किराया 128 पैसे प्रति किलोमीटर मैदानी मार्ग के लिए तय किया गया है। इसके साथ ही पर्वतीय मार्ग के लिए  किराया 183 पैसे प्रति किलोमीटर है। वातानुकूलित बसों के लिए तीन गुना किराया  वृद्धि की गई है। वही  सिटी बसों के लिए भी नई दर निर्धारित कर दी गई है। अब नए आदेश के मुताबिक प्रथम दो किलोमीटर के लिए 9 उसके बाद 6 किलोमीटर तक 12 रुपये, 10 किलोमीटर तक 18,14 किलोमीटर तक 25, 19 किलोमीटर तक 30, 24 किलोमीटर तक 35,29 किलोमीटर तक 40,29 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी के लिए 45 रुपया किराया निर्धारित किया गया है। आटो-रिक्शा के लिए भी किराया दर तय कर दिया गया है। प्रथम 2 किलोमीटर के लिए 60 रुपये और उसके बाद प्रत्येक किलोमीटर के लिए 18 तय किया गया है। इसी वाहन का रात्रि किराया तय दर से 50 प्रतिशत अधिक होगा। यह किराया रात 10:00 बजे से सुबह 5:00 बजे तक का है। वही टेंपो का किराया प्रथम 2 किलोमीटर के लिए 50 और उसके बाद प्रति किलोमीटर के लिए 18 तय किया गया है। टैक्सी व मैक्सी वाहन श्रेणी में आने वाले अर्डिनरी वाहन के लिए मैदानी मार्ग के लिए सारण सेवा का किराया 16 प्रति किलोमीटर व ऐसे वाहन के लिए 18 प्रति किलोमीटर तय किया गया है। इसी वाहन का पर्वतीय मार्ग के लिए सारण सेवा का किराया 18 तथा एसी वाहन के लिए किराया 20 तय किया गया है। डीलक्स वाहनों के लिए जिसकी कीमत 800000 से लेकर 1500000 तक होगी मैदानी मार्ग के लिए साधारण सेवा का किराया 20 तथा वातानुकूलित के लिए किराया 22 तय किया गया है। इसी वाहन के पर्वतीय मार्ग के लिए प्रति किलोमीटर किराया साधारण सेवा के लिए 22 तथा ऐसी वाहन के लिए 25 तय किया गया है। किराए पर दिए जाने वाले मोटर साइकिल वाहनों के किराए का अंदर का भी निर्धारण कर दिया गया है। पहले 2 घंटे के लिए 100000 तक के वाहन का किराया 125 होगा 2 घंटा के बाद अतिरिक्त  घंटे के लिए 75 प्रति घंटे के हिसाब से किया जाएगा। 24 घंटे के लिए यह किराया अधिकतम 700 होगा। अगर मोटर साइकिल की कीमत एक लाख से ज्यादा और 2 लाख तक है तो उसका अधिकतम किराया 800 तय किया गया है।  एंबुलेंस का किराया अक्सीजन सिलेंडर के साथ एसी एंबुलेंस के लिए 15 किलोमीटर की परिधि में जाने पर 800 का भुगतान करना होगा। अगर यह दूरी 15 किलोमीटर से ज्यादा है। 15 किलोमीटर से ज्यादा की परिधि तथा 4000 नर्सिंग स्टाफ के साथ 6000 डलवा ले फीस वाले एंबुलेंस का किराया 3000 तय किया गया है। मैदानी मार्ग के लिए माल वाहन का किराया प्रति कुंतल 40 तक पर्वतीय मार्ग के लिए 60 तय किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *