Sun. May 10th, 2026

भट्ट ने अमरनाथ यात्रा पर जा रहे यात्रियों को दी शुभकामनाएं

समाचार इंडिया/देहरादून। 

केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने उधम सिंह नगर से 22 वी अमरनाथ यात्रा के 59 लोगों के जत्थे को शुभकामनाएं देते हुए उनकी यात्रा की मंगलकामनाएं की। भट्ट ने दूरभाष पर अमरनाथ यात्रा पर जा रहे यात्रियों को शुभकामनाएं दी। केंद्रीय मंत्री भट्ट ने रुद्रपुर से अमरनाथ यात्रा पर जा रहे शिव भक्तों से दूरभाष पर वार्ता करते हुए उन्हें अमरनाथ यात्रा और मां वैष्णो देवी की यात्रा पर गए लोगों से वार्ता की और उन्हें उनकी यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी। साथ ही  भट्ट ने कहा की यात्रा में किसी भी प्रकार की दिक्कत और परेशानी आने पर यात्रा कर रहे शिव भक्त उन्हें तत्काल फोन कर सकते हैं। उनकी हर संभव मदद की जाएगी।  अमरनाथ यात्रा सेवा मंडल रुद्रपुर के तत्वाधान में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 59 शिव भक्तों का जत्था  अमरनाथ यात्रा और मां वैष्णो देवी की यात्रा पर निकला है। जिनमें  अमरनाथ  सेवा मंडल के अध्यक्ष सुनील ठुकराल साहिल कुमार, पारस तनेजा, अनिल कालरा, गौरव अनेजा, निखिल कालरा, यश अरोरा, मनीष, चिराग कालरा, सुशील छाबड़ा, वरुण कुमार, संजय ठुकराल, रोहित नागपाल, सतीश अरोड़ा, सहित दर्जनों शिव भक्त यात्रा पर निकले हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *