Sun. May 10th, 2026

अनियंत्रित होकर अलकनन्दा में समाई कार, दो के शव बरामद

logo

समाचार इंडिया/गोपेश्वर।

बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर बद्रीनाथ से लौट रही एक कार हनुमान चट्टी के पास देर रात एक कार अनियंत्रित होकर अलकनन्दा में समा गई। कार में तीन लोग सवार थे, जिनमे से दो के शव बरामद कर लिए गए है। समाचार लिखे जाने तक सर्च अभियान जारी था। जानकारी के अनुसार विगत देर रात को कुछ लोग बद्रीनाथ से यात्रा करके लौट रहे थे। जैसे ही कार सवार बद्रीनाथ से 5 किलो मीटर दूर पहुंचे उनकी कार अनियंत्रित होकर अलकनन्दा में जा गिरी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची सर्च अभियान चलाया। पुलिस और एसडीआरएफ ने रेस्क्यू अभियान चलाकर 2 लोगों के शव बरामद किए, जबकी सर्च ऑपरेशन जारी है। बताया जा रहा है कि एक अन्य महिला कार में फंसी है। जिसकी सर्चिंग एसडीआरएफ टीम द्वारा की जा रही है। हादसे में मारे गए दो लोगों की पहचान मोना (27) निवासी उत्तर प्रदेश और अरुण कुमार(33) पुत्र सोहन, निवासी पौड़ी गढ़वाल के रूप में हुई है, जबकी अन्य की अभी जानकारी जुटाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *