Sat. May 9th, 2026

तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, मौत

logo

समाचार इंडिया/हरिद्वार।

तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। समाचार के मुताबिक विगत देर रात यहां ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी हादसे में बाइक सवार एक युवक और दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। मृतक युवक की शिनाख्त गुरु सेवक सिंह (28 ) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है गुरु सेवक सिंह हर की पैड़ी क्षेत्र में दूध की डेरी चलाते थे तथा रोजाना की तरह अपने रिश्तेदार युवराज (13) और मंगत (7) के साथ बाइक पर गांव एथल स्थित अपने घर पर जा रहे थे जूस कंट्री के पास सराय रोड पर यह हादसा घटित हुआ। कार चालक घटना को अंजाम देकर कार समेत मौके से फरार हो गया। इधर पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर कार चालक की तलाश शुरू कर दी है। कारोबारी गुरु सेवक सिंह का 1 माह पूर्व ही विवाह हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *