Mon. Sep 23rd, 2024

हादसे में दो की जान गई

logo

समाचार इंडिया। नई टिहरी। जौनपुर ब्लाक के कद्दूखाल- रायपुर मोटर मार्ग पर एक पिकअप  अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार आज  वाहन UK 07 CA 6376 में 2 व्यक्ति सामान लेकर अपने गांव जा रहे थे। इसी दौरान  ग्राम दुबड़ा के समीप वाहन अनियंत्रित होकर लगभग 250 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। जिससे गोविंद सिंह पुत्र चतर सिंह, उम्र- 35 वर्ष निवासी ग्राम मरोड़ा पट्टी सकलाना, चंदन सिंह पुत्र थेपढ़ सिंह, उम्र- 42 वर्ष की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया और एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *