Thu. May 7th, 2026

पशुओं में लगाया जाएगा निशुल्क टीका

logo

समाचार इंडिया/देहरादून। 

राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत गौ बंशीय तथा महिष बंशीय पशुओं को खुरपका मुहपका रोग से निजात पाने के लिए जनपद में दिनांक 25.06.2022से 24.07.2022तक खुरपका मुहपका टीकाकरण अभियान का द्वितीय चरण चलाया जा रहा है। यह टीका पशुओं में निःशुल्क लगाया जाएगा। जनपद में लभभग 2लाख पशुओं में खुरपका मुहपका रोग का टीकाकरण किया जाएगा।इसके लिए जनपद के सभी 15विकास खण्डों में एक एक नोडल अधिकारी नियुक्त कर दिए गए हैजो प्रतिदिन पशुओं में की गई टीकाकरण की रिपोर्ट अपने विकास खंड के पशु चिकित्सालय से एकत्र कर जनपद के मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को प्रेषित करेंगे। खुरपका मुहपका बीमारी का टीका सभी पशु चिकित्सालयो में उपलब्ध करा दिया गया है। इस बीमारी में मृत्यु दर तो कम है परन्तु आर्थिक हानि बहुत ज्यादा होती है। पशु पालकों से अनुरोध है कि वे अपने पशुओ में टीकाकरण अभियान में पशु पालन विभाग का सहयोग दे। यह टीका 4 माह से अधिक उम्र के सभी पशुओं में लगाया जा सकता है। कुछ पशु पालकों का यह मानना है कि टीका लगाने से पशु को बुखार आ जाता है, इस प्रकार के लक्षण कुछ पशुओं में देखने को मिलता है जो कि शरीर में एंटीबॉडी बनने के कारण होता है जो कि एक अच्छा लक्षण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *