राहत, सस्ती होगी खाद्य तेल
समाचार इंडिया।डेस्क। महंगाई का सामना कर रही जनता के लिए आने वाला समय कुछ राहत लेकर आ सकती है। सरकार की पहल और अंतरराष्ट्रीय बाजारों के कम प्रभाव और बेहतर घरेलू सूरजमुखी उत्पादन एवं तेल की आसान उपलब्धता के कारण खाद्य तेल की कीमतें सस्ती होने जा रही है। सरसों, सोयाबीन, सीपीओ, पामोलीन, बिनौला तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट आई है। मदर डेयरी ने भी खाद्य डेयरी की कीमतों में 15 रुपये प्रति लीटर की कटौती की है। धारा सरसों के तेल का एक लीटर पॉली पैक, जिसकी कीमत 208 रुपये से घटाकर 193 रुपये कर दी जाएगी। वहीं धारा रिफाइंड सूरजमुखी तेल 235 रुपये से 220 रुपये करने जा रही है । इसके अलावा धारा रिफाइंड सोयाबीन तेल की 1 लीटर पॉली पैक की कीमत 209 रुपये से घटाकर 194 रुपये करने जा रही है।
