Tue. May 5th, 2026

उत्तरकाशी में खाई में गिरी बस, 25 श्रद्धालुओं की मौत

समाचार इंडिया/ उत्तरकाशी।  यमुनोत्री जा रही मध्य प्रदेश के पन्ना जिले  के 29 तीर्थयात्रियों की बस जिले के डामटा के पास अनियंत्रित होकर लगभग 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।  हादसे में से 25 लोगों की मौत हो गई जबकि 4 लोग घायल हो गए हैं। सूचना पर एसडीआरएफ मौके पर खोज एवं बचाव अभियान चलाया।  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बात की है, और हर संभव मदद उपलब्ध कराने की बात कही है।बताया गया कि हादसा उस समय हुआ जब यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर बस उत्तरकाशी से यमुनोत्री जा रही थी, तभी डामटा के पास बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। डीजीपी अशोक कुमार ने जानकारी दी कि खाई में गिरी बस से अ 25 शव निकाले गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, राज्यपाल गुरमीत सिंह, और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशीजिले के डामटा के समीप यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए सड़क दुर्घटना में मृतक व्यक्तियों के प्रति गहरा दु:ख व्यक्त किया है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड में हुई बस दुर्घटनामें मृतकों के परिवारों के लिए 2-2 लाख रुपए और घायलों के लिए 50,000 रुपए की अनुग्रह राशि की घोषणा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *