Sat. Feb 1st, 2025

महेश जोशी कांग्रेस से आउट

समाचार इंडिया/ देहरादून। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने पूर्व प्रदेश सचिव महेश जोशी को पार्टी संगठन एवं वरिष्ठ नेताओं के विरूद्ध शोशल मीडिया के माध्यम से लगातार की जा रही अनर्गल बयानबाजी के कारण छ: साल के लिए निष्कासित कर दिया है। जानकारी प्रदेश कांग्रेस महामंत्री संगठन विजय सारस्वत ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष माहरा ने जोशी द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से की गई जालसाजी एवं अनर्गल बयानबाजी का स्वत: संज्ञान लेते हुए उन्हें पार्टी से छ: वर्ष के लिए तत्काल प्रभाव से निष्कासित कर दिया है। जोशी ने प्रदेश प्रभारी एवं पार्टी नेतृत्व के विरूद्ध सोशल मीडिया में सार्वजनिक रूप टिप्पणियां की थी। सारस्वत ने यह भी बताया कि जोशी द्वारा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के नाम से डाली गयी पोस्ट को लेकर प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा द्वारा प्रीतम सिंह से दूरभाष पर वार्ता की गई जिसमें उन्होंने असहमति जताते हुए इसे महेश जोशी का व्यक्तिगत बयान बताया। सारस्वत ने बताया कि कांग्रेस पार्टी महेश जोशी द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी तथा सोशल मीडिया पोस्ट में पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रीतम सिंह के नाम का इस्तेमाल करने के लिए उनके खिलाफ साइबर एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कराते हुए कानूनी कार्रवाई भी करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *