Mon. May 4th, 2026

कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में मामूली कमी

logo

समाचार इंडिया/डेस्क। तेल कंपनियों ने गैस सिलेंडर की कीमतों में लगातार बढ़ते दामों के बीच अब ग्राहकों को राहत दी है। सरकारी तेल और गैस कंपनियों ने सिलेंडर की कीमत में 130 रुपए से लेकर 327 रुपए तक की राहत दी है। गैस की नई कीमत एक जून यानी बुधवार से लागू हो गई है। हालांकि, इसका फायदा केवल व्‍यावसायिक उपभोक्‍ताओं को ही मिलेगा। क्‍योंकि, गैस कंपनियों ने केवल कामर्शियल सिलेंडर की कीमत में ही बदलाव किया है। घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत को पहले की तरह ही रखा गया है। पटना में फिलहाल घरेलू गैस सिलेंडर 1101 रुपए का पड़ रहा है। यह कीमत देश की राजधानी दिल्‍ली से भी अधिक है। ऐसा राज्‍य सरकार की ओर से लगाए टैक्‍स में अंतर के कारण होता है। 19 और 47 किलो वाला सिलेंडर हुआ सस्‍तातेल और गैस कंपनियों ने कामर्शियल सिलेंडर में बड़ी राहत दी हैं। 19 किलो वाला सिलेंडर 130.50 रुपये सस्ता हो गया है। इसी तरह से 47.5 किलो वाले सिलेंडर की भी 327.00 रुपये कीमत घटा दी गई है। रेस्टोरेंट, होटल सहित व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को इससे राहत मिलेगी। हालांकि घरेलू रसोई गैस की कीमतों को यथावत रखा गया है। नयी दरें एक जून से प्रभावी हो गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *