Sat. May 2nd, 2026

मौसम विभाग ने जताई बारिश की सम्भावना

समाचार इंडिया/ देहरादून। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले 24 घंटे में उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में तेज हवाओं संग बारिश की संभावना जताई है। बिजली गिरने के साथ ही ओलावृष्टि की भी संभावना है। पर्वतीय इलाकों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं। पर्वतीय इलाकों में हल्की से लेकर मध्यम बारिश की संभावनाओं को देखते हुए मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता, बंगाल की खाड़ी से आ रही नम हवाओं के गठजोड़ से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *