Fri. May 1st, 2026

बच्चों ने की तंबाकू से दूर रहने की अपील

समाचार इंडिया/पौड़ी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के तहत जनपद के विभिन्न विद्यायलों तथा कार्यालयों में जागरूक कार्यक्रम व हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों तथा कार्यालयों में कार्मिकों को शपथ भी दिलाई गयी। इसी कार्यक्रम के तहत आज रथुवाढ़ाब के जिला सहकारी बैंक, ग्रामसभा कुमालड़ी, राजकीय माध्यमिक कुमालडी तथा ग्रामसभा कठुली में तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विभिन्न जगहों पर स्वास्थ्य अधिकारियों व कार्मिकों द्वारा तंबाकू नियंत्रण को लेकर ग्रामीणों को जागरूक किया। साथ ही सार्वजनिक स्थानों, ग्राम सभाओं, विद्यालयों में प्रचार-प्रसार हेतु पोस्टर व बैनर वितरित किये गए। साथ ही तंबाकू से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी भी दी गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *