Fri. May 1st, 2026

अगले आदेश तक केदारनाथ यात्रा पर रोक

समाचार इंडिया/ रुद्रप्रयाग।  तीर्थयात्रियों की राह में बारिश ने एक बार फिर से खलल डाल दी है। लगातार मौसम खराब होने से प्रशासन ने केदारनाथ धाम यात्रा पर फिलहाल रोक दी है, वहीं गंगोत्री, यमुनोत्री और बद्रीनाथ में यात्रा जारी है।
तीन दिनों से खराब मौसम और हो रही बारिश की वजह से सुरक्षा के दृष्टिगत प्रशासन ने केदारनाथ यात्रा को रोक दी है। यात्रियों को पैदल मार्ग पर रोका गया है।
रुद्रप्रयाग से गुप्तकाशी तक जगह-जगह पांच हजार यात्री फंसे हुए हैं। वहीं सोनप्रयाग में 2000 और गौरीकुंड में 3200 यात्रियों को रोका गया है।
रुद्रप्रयाग के सीओ प्रमोद कुमार ने बताया कि सुबह से हो रही लगातार बारिश के चलते भक्तों को रोक दिया है और उनसे अपने होटलों में लौटने का आग्रह किया जा रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *