Fri. Sep 20th, 2024

डॉ राजे सिंह नेगी ने पार्टी से दिया इस्तीफा

logo

समाचार इंडिया/देहरादून। 

प्रदेश में आम आदमी पार्टी की हार के बाद माना जा रहा था कि उसमें निश्चित ही उथल-पुथल होगी। 18 मई को मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार कर्नल अजय कोठियाल ने त्यागपत्र दिया। इसी दिन पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष भूपेश उपाध्याय ने अलविदा कहा। इसके बाद तो राज्य के कई हिस्सों से लोकल लीडरशिप के पार्टी छोड़ने की खबरें आने लगी। कर्नल अजय कोठियाल और भूपेश उपाध्याय के नक्शेकदम पर अब लोकल लीडरशिप भी पार्टी से किनारा करने लगी है। ऋषिकेश में प्रत्याशी रहे डॉ. राजे सिंह नेगी ने भी पार्टी को अलविदा कह दिया है। हालांकि उन्होंने इसकी वजह निजी बताई है।

आज ऋषिकेश विधानसभा सीट के प्रत्याशी रहे डॉ राजे सिंह नेगी ने पार्टी से त्यागपत्र देने का ऐलान करते हुए कहा कि वह निजी कारणों से पार्टी छोड़ रहे हैं। अपने इस्तीफे में नेगी ने प्रत्याशी बनाए जाने को लेकर पार्टी का आभार जताया। साथ ही चुनावी अभियान में साथ देने वाले लोगों का शुक्रिया भी कहा।

डॉ नेगी ने आप छोड़ने के बाद भी पहले की तरह एक सेवक के तौर पर समाज के साथ हमेशा खडे रहने की बात कही। कहा कि जनहित के लिए उपलब्ध रहने और जनमसलों को पूर्व की भांति उठाया जाता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *