Sun. May 3rd, 2026

निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जाएगा जायजा

logo

समाचार इंडिया/रुद्रप्रयाग।

केदारनाथ धाम में दर्शन करने आ रहे श्रद्धालुओं को गौरीकुंड से केदारनाथ धाम तक यात्रियों की सुगम यात्रा के लिए विभिन्न प्रकार की व्यवस्थाएं जिला प्रशासन द्वारा स्थापित की गई हैं। साथ ही यात्रा को और अधिक सुविधाजनक बनाए जाने के दृष्टिगत कई नई सुविधाएं स्थापित किए जाने का कार्य गतिमान है। व्यवस्थाओं में कोई कमी न हो तथा किसी प्रकार की समस्या एवं व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित द्वारा यात्रा मार्ग से केदारनाथ धाम तक की गई व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए जिला स्तरीय अधिकारियों की 18 मई से 16 जून तक दो-दो अधिकारियों की तैनाती की गई है जिनके द्वारा प्रतिदिन गौरीकुंड से केदारनाथ धाम तक पैदल निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया जाएगा। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि केदारनाथ यात्रा मार्ग व धाम में यात्रियों की आरामदायक एवं सुगम यात्रा के लिए विभिन्न प्रकार की व्यवस्थाएं जिला प्रशासन द्वारा स्थापित की गई हैं साथ ही यात्रा को और अधिक सुविधाजनक बनाए जाने के दृष्टिगत कई नई सुविधाएं स्थापित किए जाने का कार्य गतिमान हैं जिसमें मुख्य मार्गों का पुनर्निर्माण, स्ट्रीट लाइट, पेयजल, शौचालय, स्वास्थ्य उपचार केंद्र, मार्ग की सफाई व्यवस्था, रेस्टोरेंट, दुकानों में रेट लिस्टों का प्रदर्शन, डंडी-कंडी व घोड़े-खच्चरों की व्यवस्था, जीएमवीएन एवं निजी स्वामियों द्वारा आवासीय एवं टैंटों की व्यवस्था के अलावा घोड़े-खच्चरों के पानी पीने के लिए चरहियों का निर्माण, उनके स्वास्थ्य उपचार हेतु पशु चिकित्सा केंद्रों की स्थापना आदि व्यवस्थाओं के संबंध में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *