Sun. May 3rd, 2026

एसडीएम ने लिया यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा

logo

समाचार इंडिया/देहरादून।

जिलाधिकारी डाॅ0 आर राजेश कुमार द्वारा चारधाम यात्रा व्यवस्थाओं को चाक-चैबंद बनाए जाने, जनपद में यात्रियों की समस्याओं के त्वरित समाधान करने तथा व्यवस्थाओं का औचक निरीक्षण किए जाने हेतु दिए गए निर्देशों के अनुपालन में यात्रा मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी ऋषिकेश शैलेन्द्र नेगी द्वारा रात्रि में निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा इस दौरान यात्रियों की समस्याओं को सुना। निरीक्षण के दौरान उन्होंने यात्रियों से यात्रा रजिस्ट्रेशन, वाहन, रहने, खान-पान, पेयजल आदि व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की तथा उनकी समस्याओं को भी सुना तथा यात्रियों की समस्याओं का निस्तारण भी किया। इस दौरान उप जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *