Sun. May 3rd, 2026

पशु चिकित्सालय शिविर किए स्थापित

logo

समाचार इंडिया/रूद्रप्रयाग।

केदारनाथ धाम यात्रा मार्ग में संचालित हो रहे घोड़े-खच्चरों का मेडिकल परीक्षण एवं उचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में सोनप्रयाग से केदारनाथ धाम तक पशु चिकित्सालय एवं अस्थाई शिविर स्थापित किए गए हैं जिसमें रोस्टरवार डाॅक्टरों/पशुधन प्रसार अधिकारी की तैनाती की गई है। इस आशय की जानकारी देते हुए मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डाॅ. आशीष रावत ने अवगत कराया कि केदारनाथ यात्रा मार्ग में संचालित हो रहे घोड़े खच्चरों के मेडिकल परीक्षण एवं चिकित्सा सुविधा हेतु जिला पंचायत भवन सोनप्रयाग तथा गौरीकुंड हैलीपैड़, लिनचोली एवं केदारनाथ रुद्रा प्वाइंट में पशु चिकित्सालय एवं अस्थाई शिविर स्थापित किए गए हैं जिसमें डाॅक्टरों एवं कार्मिकों की रोस्टरवार तैनाती की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *