Mon. May 4th, 2026

22 मई को खुलेंगे हेमकुंड साहिब के कपाट

समाचार इंडिया/देहरादून। 

पवित्र हेमकुंड साहिब 22 मई से शुरू होगी। यात्रा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं हैं। 19 मई को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ऋषिकेश से यात्रा पर आ रहे लोगों को हरी झंडी दिखाकर हेमकुंड साहिब के लिए रवाना करेंगे । हेमकुंड साहिब के प्रबंधक सरदार सेवा सिंह ने बताया कि कोरोना के चलते 2 साल बाद यात्रा हो रही है। इसे लेकर गुरुद्वारा प्रबंधन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *