युवक की पथरों से कुचल कर हत्या
समाचार इंडिया/हल्द्वानी।
शनिवार देर शाम को मुखानी थाना क्षेत्र में युवक की पथरों से कुचल कर की हत्या कर दी गई। मामले में पुलिस ने तुरंत तत्परता दिखाते हुए मामले में युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि शनिवार देर शाम को काठगोदाम थाना क्षेत्र जवाहर ज्योति दमुआढुंगा का रहने वाले प्रकाश बैरागी(25) का मुखानी थाना क्षेत्र के बिठौरिया में खाली प्लॉट में शव मिला था। उसकी पथरों से कुच कर हत्या की गई थी। पुलिस ने जांच पड़ताल में सीसीटीवी कैमरे के आधार पर आरोपित को कुछ घंटों में ही गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपित हत्या करने के बाद भागने के फिराक में था लेकिन उससे पहले ही वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
