Tue. Sep 24th, 2024

भाजपा महानगर मण्डल संदीप कार्की की गोली मारकर हत्या

logo

समाचार इंडिया/रुद्रपुर।

ऊधमसिंह नगर के पंतनगर के शांतिपूरी में बेखौफ बदमाशों ने भाजपा महानगर मण्डल संदीप कार्की की गोली मरकर हत्या कर दी। घटना से क्षेत्र में हड़कप मच गया है। आनन फानन में भाजपा नेता को किच्छा अस्पताल ले जाया गया, जहा उनकी नाजुक हालत को देखते हुए डाक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। जिसके बाद उन्हें रुद्रपुर के मेडिसिटी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद कार्की को मृत घोषित कर दिया। पुलिस बदमाशों की सरगर्मी से तलाश में जुटी हुई है। पुलिस के अनुसार बदमाशों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *