Sun. May 3rd, 2026

खनन लेकर आ रहे वाहन ने छात्रा को मारी टक्कर, मौत

logo

समाचार इंडिया/रुद्रपुर।

ऊधमसिंहनगर के बन्नाखेड़ा रोड स्थित ग्राम रेहटा में कक्षा सात की छात्रा को खनन लेकर आ रहे वाहन ने टक्कर मार दी जिसमें गंभीर रूप से घायल छात्रा की उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना मिलते ही बन्नाखेड़ा रोड कॉलेज के गेट पर खड़े होकर सभी ग्रामीणों ने रोड जाम कर जमकर हंगामा किया।आरोपित को गिरफ्तार करते हुए खनन के वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाने की मांग की। ग्राम प्रधान महेश राठौर ने बताया राजकीय माध्यमिक विद्यालय में लगभग 1 बजे छुट्टी होने पर ग्राम गोरु गांव निवासी कुमारी मनजीत 12 वर्षीय पुत्री सोनू सिंह कक्षा सात की घर जा रही थी पीछे से तीव्र गति से आ रही पड़ाव की ओर से खनन लेकर आ रहे डंपर ने टक्कर मार दी और बाहन लेकर मौके से फरार हो गया।जिसे घायल को चिकित्सालय में भर्ती कराया गया हालत गंभीर देखते हुए काशीपुर रेफर कर दिया गया जहां उपचार के दौरान छात्रा ने दम तोड़ दिया। छात्रा की मृत्यु की सूचना मिलते ही सैकड़ों ग्रामीणों ने वन्ना खेड़ा रोड स्थित कॉलेज के सामने पहुंचे और रोड जाम कर दिया। ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया और खनन वाहनों की आवाजाही पर रोक लगानेबक साथ ही आरोपित डंपर चालक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। बन्नाखेड़ा चौकी इंचार्ज अर्जुन गिरी गोस्वामी ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों से वार्ता कर ग्राम प्रधान महेश राठौर को शाम तक का कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। जिस पर ग्राम प्रधान महेश राठौर ने ग्रामीणों को समझाते हुए मामला शांत कराया और जाम खुलवाया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *