Sat. Sep 21st, 2024

तीर्थयात्रियों की अधिकतम संख्या में की वृद्धि

logo

समाचार इंडिया/देहरादून। 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर चार धाम यात्रा के लिये यात्रा सीजन के प्रथम 45 दिनों के लिये  गंगोत्री यमुनोत्री,  केदारनाथ एवं बद्रीनाथ में तीर्थ यात्रियों / श्रद्धालुओं को दर्शन करने की सुविधा के दृष्टिगत प्रतिदिन मंदिर / धामों में दर्शन के लिये आने वाले तीर्थ यात्रियों / श्रद्धालुओं की अधिकतम संख्या में एक-एक हजार की वृद्धि की गई है। इस संबंध में पूर्व के शासनादेश में आंशिक संशोधन करते हुए नया शासनादेश जारी किया गया है। संशोधित शासनादेश के अनुसार चार धाम यात्रा के लिये यात्रा सीजन के प्रथम 45 दिनों के लिये तीर्थ यात्री/श्रद्धालुओं की प्रतिदिन दर्शन हेतु निर्धारित अधिकतम संख्या  गंगोत्री में 8 हजार,  यमुनोत्री में 5 हजार,  केदारनाथ में 13 हजार एवं  बद्रीनाथ में 16 हजार है। तीर्थ यात्रियों/श्रद्धालुओं को दर्शन करने की सुविधा के दृष्टिगत यह संख्या निर्धारित की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *