Sun. May 3rd, 2026

चार तीर्थ यात्रियों की मौत

logo

समाचार इंडिया/देहरादून। 

केदारनाथ यात्रा को शुरू हुए अभी चार दिन ही हुए हैं लेकिन इस दौरान चार तीर्थ यात्रियों की अब तक मौत हो चुकी है। पैदल मार्ग पर तबियत बिगड़ने से जहां एक महिला की मौत हो गई वहीं दो महिलाओं की केदारनाथ धाम में स्वास्थ्य खराब होने से जान चली गई। इसके अलावा एक तीर्थ यात्री की सोनप्रयाग में गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई। हर दिन हजारों तीर्थ यात्री केदारनाथ धाम पहुंच रहे हैं लेकिन रास्ते में तबियत बिगड़ने के बाद समय पर इलाज नहीं मिल पाने की वजह से यात्रियों की मौत हो रही है। गुजरात की रहने वाली सोनी छाया बेन 47 साल की उम्र में यात्रा पर आई थी। रास्ते में तबियत बिगड़ने के कारण वह परिजनों के साथ सोनप्रयाग लौट आईं। यहां से उन्हें जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग लाया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इसके अलावा बुलंदशहर की रहने वाली 67 साल की उर्मिला गर्ग की भी तबियत बिगड़ने से मौत हो गई। वहीं मध्य प्रदेश की रहने वाली एक अन्य महिला की भी तबितय बिगड़ने से जान चली गई। दोनों शवों का पंचनामा करने के बाद पुलिस ने उसे हेलिकॉप्टर से गुप्तकाशी भेज दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *