Sat. Feb 1st, 2025

जनता से मुलाकात कर सुनी जन समस्याएं

Pushkar Sing Dhami

समाचार इंडिया/खटीमा। 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने पुर्व निर्धारित कार्यक्रमानुसार खटीमा पहुंचे। मुख्यमंत्री ने नगला तराई खटीमा पहुँचकर विभिन्न क्षेत्रों से आई जनता से मुलाकात कर जन समस्याएं सुनी। उन्होंने कहा कि राज्य की खुशहाली एंव चहुँमुखी विकास के लिए प्रत्येक क्षेत्र में कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जन समस्याओं को उपयोगिता के आधार पर प्राथमिकता से समाधान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ये दशक उत्तराखण्ड का दशक होगा। उन्होंने कहा कि राज्य प्रत्येक क्षेत्र में उत्कृष्ट राज्य होगा। विकास की ये यात्रा की व्यक्ति विशेष की यात्रा न होकर, हम सभी की सामूहिक यात्रा है। विकास की इस यात्रा को हम सभी ने कदम से कदम मिलाकर एक साथ आगे बढ़ाना है। इस दौरान पूर्व विधायक राजीव शुक्ला, डॉ.प्रेम सिंह राणा, जिलाधिकारी युगल किशोर पन्त, एसएसपी मंजुनाथ टीसी आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *