Wed. Sep 25th, 2024

जोत सिंह बिष्ट और उनके पुत्र आप में शामिल

logo

समाचार इंडिया/देहरादून।

आम आदमी पार्टी ने प्रदेश में दीपक बाली को प्रदेश अध्यक्ष बनाने के बाद से सक्रिय होकर काम करना शुरू कर दिया और अपने संगठन को मजबूत बनाने का काम भी शुरू कर दिया। इसी कड़ी में आज कांग्रेस के उपाध्यक्ष और धनौल्टी से कांग्रेस के उम्मीदवार रहे जोत सिंह बिष्ट और उनके पुत्र को आप में शामिल कर लिया। उन्होंने आज कांग्रेस के सभी पदों से मुक्त होकर आप पार्टी का दिल्ली में दामन थाम लिया है। उन्हें पार्टी के शीर्ष नेता और दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस मौके पर आम आदमी पार्टी प्रदेश अध्यक्ष दीपक बाली ने बयान जारी करते हुए कहा कि आप पार्टी का परिवार प्रदेश में लगातार बढ रहा है और केजरीवाल जी की नीतियों को लोग समझने लगे हैं। उन्होंने कहा कि जोत सिंह बिष्ट द्वारा आप पार्टी का दामन थामने से जहां एक ओर आप पार्टी मजबूत होगी वहीं उनके सालों के तर्जुबे से पार्टी को नई ताकत मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *