नदी में डूबने से चार की मौत
समाचार इंडिया/कोटद्वार।
ईद की खुशियां मातम में बदली। नगीना से ईद की खुशी मनाने कोटद्वार-दुगड्डा के बीच घूमने आए चार युवकों की खोह नदी में डूबने से मौत हो गयी। ये पांच युवक खोह नदी में नहा रहे थे। इस बीच, चार युवक नदी में डूब गए। ये सभी साथी सेंट्रो कार से कोटद्वार के इलाके में घूमने आए थे। आमसौड़ व दुगड्डा के बीच खोह नदी पर नहाते हुए यह दुखद घटना हुई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँच गयी। शवों को नदी से निकाल लिए गए।
