Tue. May 5th, 2026

तेज हवा के कारण गिरा पेड़, दो की मौत

टनकपुर।

चम्पावत जिले के टनकपुर में एक दर्दनाक हादसा हो गया, यहां चली तेज हवाओं के कारण रेलवे स्टेशन रोड पर एक भारी पाकड़ का पेड़ गिर गया। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस प्रशासन का रेस्क्यू कार्य जारी है।

मिली जानकारी के मुताबिक चम्पावत जिले के टनकपुर में गुरुवार शाम को चली तेज हवाओं के कारण रेलवे स्टेशन रोड पर एक भारी पाकड़ का पेड़ गिर गया। पेड़ के नीचे कई लोग दब गए। सूचना पर पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। इस दौरान दो लोगों की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं।हादसे में 17 वर्षीय मोहित कश्यप पुत्र वेद प्रकाश निवासी संजय नगर बरेली, 60 वर्षीय मोहम्मद उमर पुत्र छेदा निवासी न्यूरिया पीलीभीत की मौत हो गई, जबकि 65 वर्षीय मोहम्मद हनीफ पुत्र छेदा न्यूरिया पीलीभीत, 18 वर्षीय पारस पुत्र अनिल कश्यप निवासी संजय नगर बरेली, 30 वर्षीय जब्बार हुसैन पुत्र मनिहार वोट घायल हो गए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *