Sat. Feb 1st, 2025

देहरादून पहुंचे करन माहरा

देहरादून।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की कुर्सी सम्भालने के बाद करन माहरा देहरादून पहुंचे। माहरा को कांग्रेस हाईकमान ने रविवार को ही उन्हें प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी है। माहरा इससे पूर्व सदन ने नेता उप प्रतिपक्ष थे। इस बार वह रानीखेत विस क्षेत्र से वे चुनाव हार गए थे। माहरा पूर्व मुख्यमंत्री के रिश्तेदार है और उनके करीबी माने जाते है। माहरा आज देहरादून में  कांग्रेस के सभी वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करके पार्टी को लेकर चर्चा करेंगे। करण माहरा के सामने सबसे बड़ी चुनौती खेमे में बंटी कांग्रेस को एकजुट करने की है। आज वह संगठन के तमाम  पदाधिकारियों के साथ ही पूर्व प्रदेशाध्यक्ष गणेश गोदियाल से मुलाकात करेंगे। गोदियाल के अलावा माहरा पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से भी मिलेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *