Wed. Apr 29th, 2026

उत्तरकाशी: भूकंप के झटके किए महसूस

देहरादून।

उत्तराखंड में शनिवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए। उत्तरकाशी जिले के बडकोट यमुनोत्री घाटी में शनिवार शाम करीब 4.52 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिसके बाद लोग दहशत में घरों व दुकानों से बाहर निकले। हालांकि अभी तक किसी भी तरह से जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है। बडकोट यमुनोत्री घाटी के अलावा पुरोला व मोरी तहसील में भूकंप के झटके महसूस किए गए। इसका केंद्र हिमाचल बताया जा रहा है। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.1 बताई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *