Sat. Apr 25th, 2026

सतपाल महाराज के सामने ग्रामीणों ने रखी समस्याएं

देहरादून।

पौड़ी जिले के चौबट्टाखाल विधानसभा के विधायक सतपाल महाराज विधानसभा चुनाव जीतने के बाद पहली बार अपनी विधानसभा पहुँचे। अपनी विधानसभा क्षेत्र पहुँचने पर स्थानीय लोगो ने महाराज का जोरदार स्वागत किया,महाराज ने सतपुली, खैरासैंण,द्वारीखाल और जयहरीखाल के ग्राम खैरा, गवाणा, बंदूण, कोटा, दुधारखाल, कांडई, घेरुआ आदि स्थानों पर पहुंचकर मतदाताओं से भारी मतों से विजयी बनाने के लिए उनका आभार जताया। इस मौके पर क्षेत्रीय ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं को उनके सामने रखा। इस अवसर पर मंत्री ने कहा की स्युन्सी ,सतपुली झील का काम अभी प्रगति पर है,ये दोनों झीलें उनका ड्रीम प्रोजेक्ट रहने वाले है, इनका बनना स्थानीय लोगो को रोजगार के साथ उनकी पेयजल समस्या का भी निदान करेगा। उन्होंने कहा कि जल्द उनके विभागों में नियुक्तियां निकाली जायेंगी और बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो कार्य वे पिछले बार ना कर सके इस बार वे उन कार्यो पर अपना फोकस करेंगे। पुरानी योजनाओं के साथ नई योजनाओं को धरातल पर लाना उनका उद्देश्य होगा।इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष बृजमोहन सिंह, सासंद प्रतिनिधि मनोहर लाल खंतवाल, भाजपा नेता वेद प्रकाश वर्मा, क्षेपंस जसपाल सिंह, राजेंद्र रावत समेत अनेक भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *