Sat. Apr 25th, 2026

डैम में डूबने से युवक की मौत

logo

देहरादून।

छुट्टी के दिन दोस्तों के साथ बीजापुर डैम में नहाते वक्त एक युवक की डूबने से मौत हो गई। इंस्पेक्टर कैंट शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि, रविवार दोपहर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि, बीजापुर डैम के पास नहर किनारे एक व्यक्ति का शव अचेत अवस्था में पड़ा मिला।
जिसके बाद पुलिस ने देखा तो उसके सर पर पर गंभीर चोट के निशान थे। जिसके बाद पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान अमित कुमार पुत्र जगदीश प्रसाद निवासी प्रायमरी स्कूल भूड़ महोलिया खटीमा ऊधमसिंह नगर के रूप में की गई। पुलिस ने बताया कि, अमित कंप्यूटर सहायक के तौर पर सचिवालय में काम करता था। पुलिस ने उसके दोस्त मोहित कुमार निवासी ग्राम गुड्डी नयागांव और शैलेन्द्र राणा निवासी ग्राम जीवा रेडी शिमला बायपास रोड, आशीष असवाल निवासी शताब्दी एनक्लेव जोगीवाला, भगवान सिंह धामी निवासी यमुना काॅलोनी देहरादून से पूछताछ की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *