Wed. Mar 4th, 2026

900 पदों पर भर्ती के लिए मांगे आवेदन

देहरादून।

उत्तराखंड में नई सरकार के गठन के बाद अब युवाओं के लिए रोजगार का अवसर फिर से शुरू हो गया है। ऐसे में देहरादून, ऊधम सिंह नगर और रुड़की में 900 पदों पर भर्ती के लिए सीधे आवेदन मांगे गए हैं। उत्तराखंड मेडिकल सर्विस सिलेक्शन बोर्ड में महिलाओं के लिए स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के 824 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं, जिसमें योग्यतानुसार चयन होगा। जिसका भर्ती चयन स्थान देहरादून में है। इसकी अंतिम तिथि 13 अप्रैल 2022 को है।

आधिकारिक वेबसाइट लिंक : www.ukmssb.org

जी बी पंत यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर एंड टेक्नोलॉजी में विजिटिंग फैक्ट्री के 5 पदों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। जिसका चयन स्थान उधम सिंह नगर में है, जिसकी अंतिम तिथि 4 अप्रैल 2022 को है।

आधिकारिक वेबसाइट लिंक : www.gbpuat.ac.in

मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस में एमटीएस (MTS), अवर श्रेणी लिपिक, अन्य पदों के लिए 52 पदों आवेदन मांगे गए हैं। जिसमें योग्यता 10वीं व 12वीं पास के लिए आवेदन मांगा है। जिसमें नौकरी का स्थान रुड़की है। और इसकी अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2022 को है।

आधिकारिक वेबसाइट लिंक : www.mod.nic.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *