Fri. Apr 24th, 2026

प्रीतम ने जौनपुर विकासखंड क्षेत्र का किया भ्रमण

देहरादून। 

धनोल्टी विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायक प्रीतम सिंह पंवार ने किया जौनपुर विकासखंड में क्षेत्र भ्रमण। जहां पर ढोल नगाड़ो से किया गया विधायक प्रीतम सिंह पंवार का स्वागत किया गया। कांडी, सड़ब, बेल, परोगी ,घाटी, क्यारी, ललोटना, छन्नाणगांव सहित दर्जनों गांवों में पहुंच कर जनता का आभार व्यक्त किया प्रसिद्ध सिद्ध पीठ मां राजराजेश्वरी मंदिर छन्नाणगांव में पहुंच कर माता रानी के दर्शन की उसके पश्चात ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक पंवार ने कहा कि उनका सिद्धांत राजनीति से ऊपर उठकर काम करने का है वह हर तबके हर वर्ग के लोगों को साथ लेकर काम करेंगे क्षेत्र की मुख्य समस्याओं दूर करना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष विरेंदर राणा मंडल अध्यक्ष हीरामणि गॉड, पूर्व जिला पंचायत सदस्य आशुतोष कोठारी, मंडल महामंत्री जयपाल कैरवान सिद्ध पीठ मां राजराजेश्वरी पुजारी जसवीर सिंह रावत, मंदिर समिति के अध्यक्ष रणवीर रावत दिनेश रावत जय देव रावत, श्याम सिंह असवाल सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *