Thu. Apr 23rd, 2026

फर्जी ऑडियो मामले में दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज

logo

देहरादून/खटीमा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पत्नी का फर्जी ऑडियो सोशल मिडिया पर वायरल हो रहा है। जिसको लेकर लालकुंआ से भाजपा के पूर्व विस्तारक पवन गहिर ने दो लोगों पर सीएम और उनकी पत्नी की छवि खराब करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने उनकी तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।खटीमा में मुख्यमंत्री के खिलाफ विरोधियों के षड्यंत्र चुनाव के बाद भी जारी हैं। अब सीएम की पत्नी का फर्जी ऑडियो वायरल होने का मामला प्रकाश में आने से खलबली मच गई है। 28 मार्च को लालकुआं से भाजपा के पूर्व विस्तारक पवन गहिर ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि 24 मार्च को पहेनिया गांव के त्रिलोचन सिंह राणा उर्फ चिंटू राणा ने उन्हें व्हाट्सएप पर सीएम की पत्नी का फर्जी ऑडियो भेजा। दूसरा ऑडियो 28 मार्च को गणेश मुंडेला ने भेजा। पवन ने कहा कि वह सीएम की पत्नी की आवाज से भली-भांति परिचित हैं। यह ऑडियो पूरी तरह फर्जी है। सीएम धामी और उनकी पत्नी की छवि धूमिल करने के लिए फर्जी ऑडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया जा रहा है।
कोतवाल नरेश चौहान ने बताया कि आरोपी त्रिलोचन सिंह राणा उर्फ चिंटू और गणेश मुंडेला के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इधर, सीओ बीएस भंडारी ने बताया कि मामले की जांच कोतवाली के दरोगा ललित सिंह रावल को सौंपी गई है। जल्द ही जांच पूरी कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। जहां इस मार्ग से देहरादून वासियों को ट्रैफिक से राहत मिलेगी तोह वहीं वाहनों की आवाजाही बढ़िया तरीके से होती रहेगी। इससे पहले भी केंद्रीय सरकार के तरफ से उत्तराखंड सरकार को राजमार्गों के तौर पर बड़े तौफे मिलते रहे हैं, इससे पहले देहरादून-दिल्ली मार्ग हो या फिर ऑल वेदर रोड, केंद्रीय सरकार उत्तराखंड के राज्य मार्गों एवं सड़कों पर विशेष ध्यान देती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *