Thu. Apr 23rd, 2026

अशांति फैलाने वालों की जगह जेल में: एसएसपी

रुद्रपुर।

एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने कहा कि जिले के ईनामी और वांछित अपराधियों की धड़पकड़ कर उन्हें जेल भेजा जाएगा, ऐसे अपराधियों की जगह जेल में हैं। उन्होंने चोरी के मामलों में पुलिस द्वारा कार्रवाई में हो रही लापरवाही की शिकायतों पर सख्त कार्रवाई की बात कही। एसएसपी ने यह बात गुरुवार को अपराध गोष्टी के बाद पत्रकार वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि ऊधमसिंहनगर में करीब 27 ईनामी बदमाश है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस को आदेश दे दिए गया है। ईनामी बदमाश समाज में अशांति फैलाने का काम करते हैं, इसलिए उनकी जगह जेल में ही ठीक रहेगी। उन्होंने कहा चोरी के मामलों में पुलिस तत्काल कार्रवाई करेगी, अपराध गोष्टी में उन्होंने इसके निर्देश दिए है, उन्होंने कहा कि अक्सर सुनने में आता कि पुलिस चोरी के मामलों को गंभीरता से नहीं ले रही,यदि आगे से ऐसी शिकायतें आती तो सम्बंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी। गोष्टी में उन्होंने पुलिस को लोगों के साथ व्यवहार ठीक रखने के निर्देश दिए। उन्होंने यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए पुलिस को पूरी जिम्मेदारी से काम के करने के आदेश दिए हैं, एसएसपी ने पुलिस पर हंमला करने वालों पर सख्ती से कार्रवाई की बात कही, उन्होंने कहा कि खटीमा में पुलिस टीम पर हंमला करने कड़ी कार्रवाई हो रही,किसी भी हमलावर को छोड़ा नहीं जायेगा। रम्पुरा में पुलिस टीम पर हंमला करने वाले लगभग सभी आरोपियों को गिरफतार कर लिया गया है। उन्होंने साफ कहा कि अपराधियों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *