Wed. Aug 5th, 2026

कार खाई में गिरी, एक की मौत

logo

समाचार इंडिया। नई टिहरी।  डोबरा-चांटी पुल से सात किमी की दूरी पर भल्डियाणा के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। दुर्घटना में वाहन चालक की मौत हो गई है, जबकि एक युवती घायल हो गई। घायल को 108 एंबुलेंस सेवा जिला अस्पताल बौराडी लाया गया है। कार में सवार व्यक्ति और युवती पालीटेक्निक चिन्यालीसौड़ में कार्यरत थे। जानकारी के अनुसार वाहन चालक संजय राणा (29) पुत्र हरि सिंह राणा निवासी गंगोरी उत्तरकाशी और सावित्री राणा (29) पुत्री भरत सिंह राणा निवासी बड़ेथी उत्तरकाशी कार से श्रीनगर से चिन्यालीसौड़ आ रहे थे। इस दौरान उनकी कार भल्डियाणा के पास अनियंत्रित होकर करीब 80 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। हादसे में संजय राणा की मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *