Thu. Apr 23rd, 2026

स्वरोजगार अपना कर आर्थिकी मजबूत करें महिलाएं

समाचार इंडिया/ पौड़ी। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन योजना के अन्तर्गत आज विकास खण्ड एकेश्वर, में मुख्य विकास अधिकारी तथा परियोजना निदेशक के निर्देशन में एक दिवसीय वित्तीय साक्षरता एंव वित्तीय समावेशन कार्यशाला का आयोजन किया गया, कार्यशाला का आयोजन क्षेत्र पंचायत प्रमुख नीरज पाँथरी की अध्यक्षता में की गयी। कार्याशाला में विकास खण्ड एकेश्वर, पोखड़ा की 120 महिला स्वयं सहायता समूह/ग्राम संगठन के सदस्यों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
आयोजित कार्यशाला में क्षेत्र पंचायत प्रमुख ने वहां उपस्थित महिलाओं को विभिन्न स्वरोजगार कर आर्थिकी मजबूत बनाने पर जोर दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा महिलाएं समूहों में जुड़े। उन्होंने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका योजना, समूहों को मिलने वाले समस्त फण्ड राशि स्टार्टअप, आर एफ, सी0आई0एफ0 इत्यादि की विस्तृत जानकारी दी। जिला सहकारी बैंक नौगाँवखाल के शाखा प्रबन्धक द्वारा महिला स्वंय सहायता समूह को डिजिटल बैकिंग के सीसीएल एंव एसएचजी को दिये जाने वाले वित्तीय धनराशि/ सीसीएल के लेन देन एंव लाभ की जानकारी दी गयी तथा सी0सी0 एल0 का ससमय ऋण वापसी करने पर ब्याज प्रतिपूर्ति की जानकारी दी गयी। वित्तीय समन्वय धनंजय प्रसाद भटट ने प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, जीवन ज्योति योजना, फसल बीमा योजना, पशु बीमा योजना ,अटल पेंशन योजना, सुकन्या समृद्वि योजना तथा सीसीएल दस्तावेजीकरण की विस्तृत जानकारी दी। खण्ड विकास अधिकारी आलोक भण्डारी ने वित्तीय समावेशन सम्बधित जानकारी दी। उन्होंने राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका योजना के साथ ही अन्य विभिन्न विभागों की योजनाओें का लाभ लेकर स्वरोजगार बढाकर आत्मनिर्भर बनने हेतु प्रेरित किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *