Thu. Jul 30th, 2026

उत्तराखंड के दो अधिकारी केंद्र के लिए हुए रिलीव

देहरादून।

शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा और भारतीय पुलिस सेवा के दो अधिकारियों को केंद्र सरकार में प्रतिनियुक्ति के लिए रिलीव कर दिया है। पिछले दिनों दोनों अधिकारियों को केंद्र सरकार में तैनाती के आदेश जारी हो चुके थे। लिहाजा आईएएस अधिकारी अमित नेगी जोकि राज्य में सचिव वित्त एवं स्वास्थ्य के पद पर तैनात थे जिनको केंद्रीय वित्त मंत्रालय में नवीन तैनाती के लिए मंजूरी दे दी गई है अमित नेगी वित्त मंत्रालय में संयुक्त सचिव पद पर अपनी सेवाएं देंगे। वही भारतीय पुलिस सेवा के तेजतर्रार आईपीएस अधिकारी संजय गुंज्याल भी रिलीव हो गए हैं। एडीजी पुलिस संजय गुंज्याल को भी बीएसएफ में तैनाती मिली है। सचिव कार्मिक अरविंद सिंह ह्यांकी और प्रमुख सचिव गृह आरके सुधांशु ने दोनों अधिकारियों के रिलीज किए जाने की पुष्टि की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *