Mon. Jul 27th, 2026

महिला की हत्या के मामले में युवक गिरफ्तार

उत्तरकाशी।

मोरी क्षेत्र के आराकोट में कुछ दिन पहले हुई महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने शराब के नशे में महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाने कोशिश की और विरोध करने पर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने चार दिन बाद हत्या के इस मामले में गिरफ्तारी की है। बुधवार को सीओ एस भंडारी व मोरी पुलिस थानाध्यक्ष सतीश घिल्डियाल ने आराकोट निवासी मृतका राधिका की हत्या के मामले में युवक की गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने नेपाली मूल के संदीप पुत्र मील बहादुर निवासी आराकोट को गिरफ्तार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *