Sat. Apr 25th, 2026

14 वर्षीय बालिका से बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

पिथौरागढ़।

भारत-नेपाल से लगे बैतड़ी जिले के शिवनाथ गांव पालिका निवासी एक 14 वर्षीय बालिका के साथ दो लोगों ने बलात्कार करने के आरोप में दो को गिरफ्तार किया गया है। बैतडी पुलिस के पुलिस निरीक्षक दर्शन खड्का ने बताया की 14 वर्षीय नाबालिक बालिका के साथ बलात्कार के आरोप में डंडेलधुरा अमर गढ़ी नगरपालिका 5 निवासी 24 वर्षीय महेस तमांग 28 वर्षीय गोपाल गुरुंग को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के अनुसार दोनों ने घास काटने गयी 14 वर्षीय बालिका के साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दिया। बलात्कार के आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय के समक्ष पेश कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। दोनों आरोपी सड़क निर्माण कार्य के लिए बैतड़ी आये हुए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *