Sat. Sep 21st, 2024

मुख्यमंत्री को लेकर धामी और बलूनी में रेस

logo

देहरादून।

छनकर आ रही खबरों के अनुसार मुख्यमंत्री की रेस में धामी और बलूनी में मुकाबला माना जा रहा है, लेकिन आलाकमान किसके सिर मुख्यमंत्री का ताज सजाएगा अभी वह भविष्य के गर्त में समाया हुआ है। माना जा रहा है कि अगर बलूनी को केंद्रीय आला कमान जिम्मेदारी सौंपता है तो धामी को एक बड़ी जिम्मेदारी दी जाएगी। राजनीतिक पण्डितों के अनुसार धामी की मेहनत से ही भाजपा को दोबारा सत्ता हासिल हुई है। वही अनिल बलूनी को मोदी और शाह के करीबी होने का फायदा मिलने का अनुमान राजनीतिक पंडित लगा रहे हैं।

विधानसभा चुनाव 2022 में पूर्ण बहुमत मिलने के बाद भाजपा ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री की ताजपोशी को लेकर शायद अब असमंजस की स्थिति को विराम देने जा रही है। तय माना जा रहा है कि पीएम मोदी सहित शाह के नजदीक मानें जाने वाले अनिल बलूनी को मुख्यमंत्री की कुर्सी सौंपने की तैयारी की जा रही हैं।

भाजपा शीर्ष नेतृत्व इस फैसले पर अंतिम मुहर लगा सकता है।  वही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पार्टी नेतृत्व में बड़ी जिम्मेदारी सौंपने जाने की चर्चा सामने आई है। हालांकि चर्चा यह भी है कि भाजपा फिर एक बार पुष्कर सिंह धामी को मुख्यमंत्री की कुर्सी सौप सकतीं हैं। इन चर्चाओं पर अब विराम लगा सकती है। ताज किसके सिर सजेगा इस पर से पर्दा भाजपा विधायक दल के बैठक के बाद ही उठ पाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *