Sat. Apr 25th, 2026

मुख्यमंत्री के चयन को लेकर कल होगी बैठक

logo

देहरादून

भाजपा विधायक दल की बैठक कल सोमवार को पार्टी मुख्यालय मे आयोजित की गई है। प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के हवाले से पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि कल 4:30 बजे आयोजित बैठक मे सभी विधायक मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्रीय पर्यवेक्षक वरिष्ठ नेता और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तथा विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी विधायकों के साथ मुख्यमंत्री के चयन को लेकर बैठक लेंगे। उन्होंने कहा कि सभी विधायकों को बैठक मे सह्भागिता को लेकर अवगत कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *