इन शॉर्ट कट्स की वजह से आप अपनी सेहत से कर रहे खिलड़वाड
देहरादून।
आजकल की भागदौड़ भरी लाइफ में सब आजकल की फास्टफोर्वर्ड लाइफ में सब कुछ शोर्टकट हो गया है। आजकल की महिलाएं न सिर्फ घर संभाल रही है बल्कि घी के बाहर भी काम कर रही है इसलिए अपने का को हल्का करने के लिए वो शॉर्ट कस्ट्स अपनाती है जिससे उनका काम जल्दी हो जाए। लेकिन का अपना जानते है की इन शॉर्ट कट्स की वजह से आप अपनी सेहत से खिलड़वाड कर रहे है।
अकसर घर पर महिलाएं आटा ज्यादा मात्रा में गूंथ दिया करती हैं। जिसका कारण यह है कि जब भी जरूरत हुई फ्रिज से आटा निकाला और चपाती बना ली। लोग इस तरह रखे आटे को लंबे समय तक चलाते हैं। आपको बता दें कि यह प्रक्रिया कतई भी उचित नहीं है। वैज्ञानिकों के अनुसार जब हम आटे में पानी मिलाते हैं तब उसके अंदर केमिकल बदलाव होता है। इसलिए आटे को गूंथते ही फौरन रोटी बना लेनी चाहिए। जब हम इस आटे को फ्रिज में रखते हैं, तब उसमें मौजूद रे (किरण) आटे में चली जाती है, जो सेहत को नुकसान पहुंचाती है। वहीं फ्रिज में रखा आटा काला हो जाता है और उसकी रोटी कड़क बनती है, जिसे पचाना आसान नहीं होता।
मक्खन Butter :
मक्खन को लगभग सभी लोग गर्मियों में फ्रिज में रखते हैं, क्योंकि ऐसा नहीं करने पर यह पिघल जाता है। किंतु इसे भी 15 दिन से ज्यादा फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। जब इसे फ्रिज में रखें तो प्लास्टिक में अच्छी तरह से पैक करके ही रखें। वहीं खाने के 15 मिनट पहले इसे फ्रिज से बाहर जरूर निकाल लीजिए।
ब्रेड Bread :
ब्रेड नाश्ते में इस्तेमाल आने वाला प्रोडेक्ट है। इसे फ्रिज में कतई नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने पर यह सूख जाती है और इसका स्वाद भी खराब हो जाता है। अधिकतम ब्रेड 04 दिन के भीतर खा लेनी चाहिए।
जूस juice :
कोई भी बाजार से लिया गया जूस एक्सपायरी डेट के हिसाब से इस्तेमाल करें। यदि पैकेट खुल जाये तो फ्रिज में रखने के बावजूद इसे 6 दिन के भीतर पी लेना चाहिए।
इन सब्जियों को इतने दिन से ज्यादा नहीं रखें फ्रिज में —
आलू Potato —
फ्रिज का ठंडा तापमान, आलू के लिए उचित नहीं होता। यह आलू में मौजूद स्टार्च को नष्ट कर देता है, जिससे आलू मीठा हो जाता है और उसका मूल स्वाद ही खत्म हो सकता है। According to the Food Standards Agency, आलू एक ऐसा खाद्य पदार्थ है, जिसे गलती से भी फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। ऐसे आलू को पकाने पर acrylamite नाम का हानिकारक केमिकल रिलीज होता है, जो कि स्वास्थ्य के लिए बहुत खराब है। वहीं आजकल कई जगह कोल्ड स्टोरेज के आलू बिका करते हैं, ऐसे आलुओं को कतई मत खरीदिये।
टमाटर Tomato :
टमाटर अगर ज्यादा दिन फ्रिज में रह जाये तो उसका बाहरी कवर खराब हो जाता है, जिससे टमाटर बेस्वाद बन जाता है। यही कारण है कि टमाटर को बहुत दिनों तक फ्रिज में नहीं रखना चाहिए।
प्याज Onion :
प्याज हर घर में इस्तेमाल होता है। जान लीजिए कि इसे तो कभी भी फ्रिज में मत रखियेगा। अगर इसे फ्रिज में रख दिया जाये तो यह बेकार हो जाता है। प्याज को किसी भी बैग में नहीं, बल्कि खुले में सामान्य तापमान पर रखना चाहिए। धूप में भी नहीं रखना चाहिए।
पके हुए खाने को फ्रिज में रखने की आदत से बचें —
चावल Rice :
पके हुए अन्न में सर्वाधिक चावल को लोग फ्रिज में रख दिया करते है, लेकिन यह जान लेना जरूरी है कि फ्रिज में रखा चावल भी अधिकतम दो दिन के भीतर खा लेने चाहिए। फ्रिज से बाहर जब भी चावल निकालें तो भी इसे पहले सामान्य तापमान पर कुछ देर छोड़ें, फिर गम करके खायें।
रोटी chapati :
रोटी का नियम यह है कि इसे अधिकतम 8 से 12 घंटे के भीतर खा लिया जाये। अगर रोटी खुले में है तो 8 घंटे और अगर फ्रिज में रख दी है तो अधिकतम 12 घंटे में खा लेनी चाहिए। अगर 12 घंटे के बाद कोई बासी रोटी खाये तो उसे पेट संबंधी तकलीफ हो सकती है।
दाल Pulse :
दाल पौष्टिकता से भरपूर होती है, लेकिन यदि इसे फ्रिज में दो—तीन दिन तक रख दो तो इसकी पौष्टिकता खत्म हो जाती है। पहले तो कोशिश यही करें कि दाल पकने के बाद तुरंत खा लें, लेकिन यदि बच जाये तो इसे फ्रिज में एक दिन से अधिक कतई नहीं रखें। ऐसा करने पर कब्ज, गैस, एसीडिटी की शिकायत हुआ करती है।
कटे हुए फल :
फल सेहत के लिए वरदान हैं, लेकिन कटे हुए फल खुले में काफी देर तक छोड़ दें या फ्रिज में रख दें, दोनों की स्थिति में यह नुकसानदायक साबित होते हैं। इनमें बहुत जल्दी बैक्टीरिया आ जाता है तो इंसानों के लिए खतरनाक है। इसलिए कटे फल तुरंत ही खा लेने चाहिए।
