Thu. Apr 23rd, 2026

नदी में डूबकर दो बच्चों की मौत

चम्पावत।

जिले के बनबसा में आज नहाने गए दो किशोर की नहाते समय नदी में डूबकर मौत हो गई। दोनों बच्चों की मौत से होली की खुशियां गम में तब्दील हो गई। दोनों बच्चे कक्षा 9 में पढ़ते थे। जानकारी के अनुसार बनबसा के दो बच्चे आज सुबह 8 बजकर 45 मिंट पर हुड्डी नदी में नहाने गए थे। नहाते समय दोनों की नदी में डूब कर मौत हो गई। सूचना पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बच्चों को नदी से निकाला। दोनों किशोरों की पहचान वियोम चंद सोराड़ी (16) निवासी भजनपुर बनबसा और रितेह बटोला (17 ) निवासी नियर बैंक ऑफ बड़ौदा के समीप बनबसा के रूप में हुई है। दोनों कक्षा 9वीं में पढ़ते थे। होली के दिन बनबसा क्षेत्र में हुई इस घटना से शोक की लहर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *