Thu. Apr 23rd, 2026

महिला से दुष्कर्म के बाद की हत्या

उत्तरकाशी।

जनपद उत्तरकाशी के आराकोट में एक महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या से लोगों में आक्रोश बना हुआ है। उन्होंने शीघ्र मामले का खुलासा न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। जानकारी के अनुसार आज कुछ लोगों को महिला का शव देखा, जिसके बाद लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँची। पुलिस को घटना स्थल पर  एक महिला का शव पड़ा मिला। महिला के दोनों हाथ, पैर बंधे हुए थे। महिला की दुष्कर्म के बाद हत्या का अंदेशा पुलिस ने जताया है। महिला की शिनाख्त राधे देवी के रूप में की गई है। शव को पुलिस ने कब्जे में ले लिया।  हत्या की सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *